DAY-12
:-> भारत की जनसँख्या –
भारत की जनगणना का विषय संघ सूची में आता है। भारतीय संविधान की धारा 246 के अनुसार जनगणना का कार्य संघ सरकार द्वारा किया जायेगा।
भारत में पहली बार आंशिक जनगणना तात्कालीन गवर्नर लार्ड मेयो के काल में 1971 में हुई थी।
भारत में जनगणना का कार्य गृह मंत्रालय के आधीन महापंजीयक या जनगणना आयुक्त के निर्देश अनुसार होता है।
भारत में 1911 - 1921 के दशक में जन्म वृद्धि दर न्यूनतम रही थी, यह वर्ष 'महविभाजक वर्ष ' ( Great Divide Year ) कहलाता है।
वर्ष 1951 में जन्म वृद्धि दर अधिकतम रही थी इस वर्ष को 'लघु विभाजक वर्ष' ( Micro Divide Year ) कहा जाता है।
आजाद भारत की पहली जनगणना 1951 में करायी गई थी, इसमें 14 सवाल शामिल थे।
वर्ष 2001 की जनगणना भारत की पहली पूर्ण कम्प्यूटरीकृत जनगणना थी।
वर्ष 2011 में करायी गई जनगणना भारत की 15 वी जनगणना है तथा आजादी के बाद की 7 वी जनगणना है।
वर्ष 2011 की जनगणना के जनगणना आयुक्त सी चन्द्रमौली थे।
जनगणना 2011 का प्रथम चरण अप्रैल 2010 से सितंबर 2010 तक चला एवं द्वितीय चरण की अवधि 9 फरवरी से 5 मार्च 2011 थी।
इस कार्य में 27 लाख कर्मचारियों को लगाया गया था, उनके द्वारा देश के 640 जिलों के 7938 शहरों व 6.41 लाख गांवों में जनगणना का कार्य किया गया।
भारत में विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है जबकि भारत विश्व के केवल 2.4% भू-भाग पर विस्तृत है
भारत की जनसंख्या अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं जापान की कुल जनसंख्या के बराबर है।
नागालैंड ऐसा एकमात्र राज्य है जहां जनसंख्या में कमी आई है।
----------- भारत की जनसंख्या 2011:---------------
भारत की कुल जनसंख्या - 121.5 करोड़
विश्व की कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत - 17.5 %
दशकीय जन्म वृद्धि दर - 18.14 करोड़ ( 17.7% )
भारत में पुरुषों की जनसंख्या - 62.31 करोड़
महिलाओं की जनसंख्या - 58.47 करोड़
सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य - उत्तर प्रदेश - 19.98 करोड़ ,महाराष्ट्र - 11.23 करोड़, बिहार - 10.40 करोड़, प.बंगाल, आन्ध्र प्रदेश
न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य - सिक्किम
------------ जनसंख्या घनत्व
भारत की जनसंख्या घनत्व - 382/ व्यक्ति वर्ग किमी
सर्वाधिक घनत्व वाले राज्य - बिहार - 1106 / वर्ग किमी, प. बंगाल - 1028/ वर्ग किमी, केरल - 860/ वर्ग किमी
न्यूनतम घनत्व वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश - 17/ व्यक्ति वर्ग किमी
सर्वाधिक घनत्व वाला जिला - उत्तर पूर्व दिल्ली
न्यूनतम घनत्व वाला जिला - दिवांग घाटी ( अरुणाचल प्रदेश )
------------- लिंगानुपात
भारत में लिंगानुपात - 943 महिला / 1000 पुरुष
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य - केरल - 1084, तमिलनाडु - 996, आन्ध्र प्रदेश - 993, मणिपुर - 992, छत्तीसगढ़ - 991
न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य - हरियाणा - 878
------------- साक्षरता
भारत की साक्षरता दर - 74.0 %
पुरुष साक्षरता दर - 82.1 %
महिला साक्षरता दर - 65.5 %
सर्वाधिक साक्षरता दर वाले राज्य - केरल - 93.9%, मिजोरम - 91.6 %
न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य - बिहार- 63.8%, अरुणाचल प्रदेश -67%. राजस्थान - 67.1%, झारखंड
-------------- केंद्र शासित पदेश
सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य - दिल्ली - 1.67 करोड़
न्यूनतम जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य - लक्क्षद्विप - 64.47 हजार
सर्वाधिक जनसँख्या घनत्त्व वाला राज्य - दिबांग घाटी - 11320 / वर्ग किमी
न्यूनतम जनसंख्या घनत्त्व वाला राज्य - अण्डमान - 46/ वर्ग किमी
सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद शासित राज्य - लक्क्षद्विप - 92.28 %
न्यूनतम साक्षरता वाला केंद्रशासित राज्य - दादर एवं नागर हवेली - 77.65
------------- क्षेत्रफल
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले राज्य (घटते क्रम में) – राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, उतर प्रदेश |
न्यूनतम क्षेत्रफल वाले राज्य (बढ़ते क्रम में)- गोवा, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालेंड, मिजोरम |
Social