Ticker

10/recent/ticker-posts

Army GD General Knowledge Course Day 4

 DAY-4

:->              सौरमंडल

  1. सौरमण्डल का सबसे छोटा तथा सूर्य के सबसे निकट का ग्रह – बुध

  2. सौरमंडल का सबसे चमकीला तथा सबसे गर्म ग्रह – शुक्र

  3. पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है – शुक्र

  4. सौरमंडल का एकमात्र ग्रह जिस पर जीवन – पृथ्वी

  5. सूर्य से दूरी पर तीसरे स्थान पर – पृथ्वी 

  6. पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय को  कहते हैं - सौर वर्ष

  7. लाल ग्रह – मंगल

  8. आकार में सबसे बड़ा ग्रह – बृहस्पति

  9. दूसरा सबसे बड़ा ग्रह – शनि

  10. पृथ्वी का उपग्रह – चंद्रमा 

  11. सबसे चमकीला तारा – साईरस

  12. भोर का तारा – शुक्र 

  13. सांझ का तारा – शुक्र 

  14. पृथ्वी की बहन – शुक्र 

  15. सौन्दर्य का देव – शुक्र 

  16. हरा गृह – वरुण 




:->                        महाद्वीप

1- एशिया

एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।

यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है। 

यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।

एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।

2-अफ्रीका

अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।

यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।

हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।

3-उत्तरी अमेरिका

यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।

कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।

विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।

वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।

4-दक्षिण अमेरिका

यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।

इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।

5-अंटार्कटिका

यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।

इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।

यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

6-यूरोप

यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।

यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।

यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

7-ऑस्ट्रेलिया

यह एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।

यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।



Ad Code

Responsive Advertisement