Mandi News: मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की महिलाएं हल्दी उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही हैं. सरकार द्वारा 90 रुपए प्रति किलो समर्थन मूल्य तय करने से उनकी आय तीन गुना बढ़ी है. स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से वे हल्दी की खेती, प्रोसेसिंग और बिक्री कर आर्थिक संबल प्राप्त कर रही हैं.