Himachal Cold Weather: हिमाचल प्रदेश में नवंबर का महीना सूखा गुजरा है और इस महीने में ना के बराबर बारिश हुई है. शुरआत में 4 नवंबर के आसपास मौसम जरूर खराब हुआ था और हल्की फुल्की बारिश हुई थी. लेकिन प्रदेश में शुष्क मौसम के चलते ठंड बढ़ी है. लाहौल स्पीति में नदी नालों का पानी जम रहा है.