Kangra News: हिमाचल प्रदेश के देहरा (कांगड़ा) में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एसडीएम कोर्ट के बाहर पेशी पर आए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर एक महिला ने मिट्टी का तेल फेंक दिया और उसे जूतों की माला पहनाने की कोशिश की. घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति संभल गई.