Himachal Section 118: हिमाचल प्रदेश में जमीन की खरीद फरोख्त से धारा-118 अधिनियम जुड़ा है और प्रदेश में कोई भी कृषि भूमि को गैर हिमाचली नहीं खरीद सकता है. ऐसे में सरकार इस संशोधन के तहत कुछ प्रावधान हल्के करना चाहती थी. सुक्खू सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में दूसरी बार इस धारा में संशोधन किया है.