Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक बेटी को मां के घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शादीशुदा बेटी को मां के घर में रखे गहने देखकर लालच आ गया था और फिर उसने गहने चुरा लिए और फिर पंजाब में छुपा लिए. हालांकि, पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है.