रिपोर्ट के मुताबिक कमला देवी हाल ही में धर्मशाला से दिल्ली होते हुए पुणे तक प्लेन से गईं और फिर प्लेन से ही वापस आईं. वह फाइव स्टार होटल में तीन दिन रहीं. डॉ. पूनावाला ने कमला देवी को सम्मानित किया और 5 लाख रुपये का चेक दिया. उनकी सारी यात्रा, रहने और खाने का खर्च कंपनी ने उठाया. कमला देवी के साथ उनके पति करम सिंह भी साथ गए थे.