Himachal Snowfall: हिमाचल प्रदेश में करीब दो महीने से ड्राई स्पेल चल रहा है और बारिश नहीं हुई है. सूखी ठंड़ पड़ने से प्रदेश में नदी नाले जम रहे हैं. लेह मनाली हाईवे को छह महीने के लिए बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक के मौसम का अनुमान लगाया है.