DAY-17
:->भारत के प्रमुख बंदरगाह -
नाम नदी/समुद्र राज्य/के.शा.प्र.
मुंबई अरबसागर महाराष्ट्र
पारादीप बंगाल की खाड़ी आंद्रप्रदेश, ओडिशा
चेन्नई बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु
विशाखापट्टनम बंगाल की खाड़ी आन्ध्र प्रदेश
कांडला कच्छ की खाड़ी गुजरात
मुर्मुगाव अरबसागर गोवा
जवाहरलालनेहरु अरबसागर महाराष्ट्र
कोचीन अरब सागर केरल
इन्नौर बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु
हल्दिया कोलकाता-हुगलीनदी पशिम बंगाल
न्यू तूतीकोरिन बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु
न्यू मंगलोर अरब सागर कर्नाटक
पोर्टब्लेयर बंगाल की खाड़ी अंडमान निकोबार द्वीप समूह
1.मुंबई बंदरगाह
यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है।
इसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह अन्य बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है।
इस बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक है।
भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह।
सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)।
2.न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू)
न्हावाशेवा बंदरगाह देश सबसे आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त बंदरगाह है,
3.कांडला बंदरगाह
यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है।
इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।
4.मर्मागोवा बंदरगाह
यह गोवा राज्य में अरब सागर के तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह हैं ।
5.न्यू मंगलौर बंदरगाह
इस बंदरगाह से कद्रमुख की खान से निकला लौह अयस्क निर्यात किया जाता है ।
6.कोच्चि बंदरगाह
चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।
7.कोलकाता बंदरगाह
यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।
8.हल्दिया
कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कम करने हेतु बनाया गया।
9.विशाखापत्तनम बंदरगाह
भारत का सबसे गहरा बंदरगाह
यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है।
यह बंदरगाह अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।
10.चेन्नई बंदरगाह।
भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह|
Social